Hanuman Chalisa
✕

भारतीय शटलर साइना थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर से बाहर हुई

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (17:47 IST)
बैंकाक। शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल को गुरुवार को यहां थाईलैंड ओपन महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में जापान के गैर वरीय सयाका ताकाहाशी से हार का सामना करना पड़ा। 
 
इससे 7वीं वरीय साइना का कोर्ट पर वापसी का सफर बहुत जल्दी समाप्त हो गया जिन्होंने करीब दो महीने बाद वापसी की थी। वह बढ़त का फायदा उठाने में सफल रहीं और 48 मिनट तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में ताकाहाशी से 21-16, 11-21, 14-21 से पराजित हो गई। 
 
पीवी सिंधू की अनुपस्थिति में साइना के हारने से भारत का इस टूर्नामेंट के महिला एकल में अभियान समाप्त हो गया। साइना ने चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और पिछले हफ्ते जापान से हटने का फैसला किया था। 
 
हालांकि भारत के लिए पुरुष युगल स्पर्धा में अच्छी खबर रही जिसमें सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फजर अलफियां और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी पर सीधे गेम में 21-17, 21-19 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी का सामना अब शुक्रवार को कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए की क्वालीफायर जोड़ी से होगा।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख