sawan somwar

Fact Check: क्या ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोदी सरकार फ्री में दे रही लैपटॉप, जानिए सच

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (13:02 IST)
कोरोना महामारी के कारण देशभर के स्कूल अभी बंद हैं और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही हैं। इस बीच एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन क्लासेस को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार छात्रों को फ्री में लैपटॉप दे रही है।

क्या है वायरल-

मैसेज में लिखा गया है- “कोरोनावायरस के कारण स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, और इसकी वजह से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है। ताकि छत्र इंटरनेट और ऑनलाइन कक्षाओं की मदद से अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। इस मैसेज के साथ एक लिंक की गई है और फ्री लैपटॉप पाने के लिए लिंक को क्लिक कर फॉर्म भरने के लिए कहा गया है।”

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। साथ ही PIB ने लोगों को आगाह किया है कि मुफ्त में लेपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन इत्यादि देने का वादा करने वाले ऐसे किसी फर्जी लिंक या वेबसाइट पर निजी जानकारी शेयर न करें।

PIB फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “दावा: एक #WhatsApp मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है। #PIBFactCheck : यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे किसी फ़र्ज़ी लिंक या वेबसाइट पर निजी जानकारी साझा न करें।”

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

अगला लेख