Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या सभी स्टूडेंट्स को Free Laptop दे रही मोदी सरकार? जानिए सच

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (12:35 IST)
इन दिनों कई लोगों के फोन पर एक मैसेज आ रहा है कि केंद्र सरकार देश के सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दे रही है। मैसेज के साथ Gov-Laptop App नामक एक ​ऐप का लिंक दिया हुआ है। इस लिंक पर क्लिक कर इस ऐप के जरिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऐप पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के बाद सरकार छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देगी।

क्या है सच-

यह मैसेज फेक है। मोदी सरकार इस तरह की कोई योजना नहीं चला रही है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस मैसेज में किए गए दावे का खंडन किया है। PIB फैक्ट चेक की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है और यह दावा गलत है।

इससे पहले ‘उज्जवल योजना’ के नाम का एक अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वल फाइनेंस योजना के तहत मोदी सरकार लोगों को एक लाख रुपए का लोन दे रही है। इस लोन के लिए 3200 रुपए प्रोसेसिंग फीस के तौर पर देने की बात कही गई है। PIB ने इस लेटर की भी सच्चाई बताई थी। PIB फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से बताया था कि यह लेटर फर्जी है। भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख