ramcharitmanas

दक्षिण कोरिया में लगातार बढ़ रहे हैं Corona के मामले, नए कदम उठाने पर हो रहा विचार

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (12:07 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार पर सामाजिक दूरी और अन्य उपायों को सख्ती से लागू करने का दबाव बढ़ गया है।

देश में स्वास्थ्य से संबंधी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को 1078 नए मामलों की पुष्टि की। इससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,442 हो गई है। पिछले दो दिनों में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 612 हो गई है।

स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि देश में 11,883 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 226 मरीजों की हालत गंभीर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी यून ताएहो ने बताया कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारी सबसे सख्त पाबंदी के नियमों को लागू करने पर विचार कर रहे हैं।

इसके तहत 10 से अधिक लोगों के किसी जगह पर जमा होने पर पाबंदी होगी, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा, गैर जरूरी कारोबारों को बंद करना होगा और कंपनियों को अपने अधिक से अधिक कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश देना होगा।

उन्होंने कहा, हम लोग केंद्र एवं राज्य सरकार की एजेंसियों समेत विशेषज्ञों की राय पर विचार कर रहे हैं।नए मामलों में 770 से अधिक मामले सियोल नगर निगम क्षेत्र से हैं। इसके अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों बुसान, डाएजेओन, उलसान और डायगू से भी संक्रमण के मामले आए हैं।(भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख