suvichar
✕

Fact Check: क्या Vanadium 30 से बढ़ता है ऑक्सीजन लेवल? जानिए Experts से

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (12:20 IST)
कोविड-19 से बचाव के लिए हर तरह के नुस्खे अपनाए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं। किसी में कोविड केयर टिप्स सुझाए जा रहे हैं तो किसी में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की दवाई बताई जा रही है। क्या यह दवाई सही है? बिना डॉक्टर के सलाह के आप यह दवाइयां ले सकते हैं? होम्योपैथी दवाई कोविड-19 के इलाज में कितनी कारगर है? आइए सीधे एक्सपर्ट्स से जानते हैं-
 
क्या हो रहा वायरल-
 
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें होम्योपैथी दवाई से ऑक्सीजन लेवल बढ़ने का जिक्र किया गया है। वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि वैनेडियम 30 की 5-5 बूंदे दिन में चार या पांच बार लेने से तुरंत आराम मिलता है और ऑक्सीजन लेवल में आ जाता है। आइए जानते हैं यह वायरल पोस्ट कितना सही है।
 
एक्सपर्ट्स की राय-
 
आयुष मंत्रालय के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने कहा, ‘‘वैनेडियम 30 रेस्पाइरेट्ररी सिस्टम को मजबूती प्रदान करेगी। लेकिन यह कोरोना मरीज पर कितनी असरदार है इस पर अभी शोध बाकी है। इसका प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन ऑक्सीजन की कमी को कितना दूर करेगी यह कहना मुश्किल है। ऑक्सीजन मास्क हटाकर इसका प्रयोग नहीं करें। ऑक्सीजन मास्क के साथ ही इसका प्रयोग करें।”

“जब आपका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल बेहतर हो जाए तब ही मास्क हटाएं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह दवाई लेने पर ऑक्सीजन मास्क नहीं लगाना पड़ेगा, तो यह गलत है। ऑक्सीजन की अधिक कमी होने पर आपको मास्क लगाना ही पड़ेगा। दरअसल निमोनिया होने पर ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ रही है। निमोनिया के बाद आपके लंग्स कितने प्रभावित हुए हैं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। और इसके बाद ही ऑक्सीजन मास्क हटा सकते हैं। आप सिर्फ इसी दवाई पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। यह दवाई सही है लेकिन इसके साथ एलोपैथिक दवाई भी जरूरी है।’’

वहीं, होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. रंजना सिंह का कहना है कि ‘यह दवाई सही है इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। लेकिन यह मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। होम्योपैथी दवा हमेशा हर व्यक्ति के लक्षण के मुताबिक दी जाती है। यह दवा हर कोई व्यक्ति नहीं ले सकता है। क्योंकि हर व्यक्ति में लक्षण अलग-अलग होते हैं।’’

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

अगला लेख