सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : भारत में 24 घंटे में 3,57,229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार
- स्वीडन भारत को देगा 10 लाख वैक्सीन, WHO बोला, ‘कोवैक्स’ को तत्काल चाहिए 2 करोड़ खुराक
- मध्य प्रदेश : CM शिवराज बोले, घर-घर सर्वे कर जहां कोरोना है उसे वहीं समाप्त कर दें...
- देश में सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को Corona Vaccine की पहली खुराक दी गई
- UP में Corona संबंधित कार्यों में लगे स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन
राहुल गांधी का ट्वीट, Lockdown ही कोरोना संक्रमण रोकने का एकमात्र समाधान
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका लॉकडाउन ही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की निष्क्रियता से निर्दोष लोग मर रहे हैं।
GOI doesnt get it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2021
The only way to stop the spread of Corona now is a full lockdown- with the protection of NYAY for the vulnerable sections.
GOIs inaction is killing many innocent people.
कोविड-19 के 3,57,229 नए मामले आने के साथ ही देश में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है।
