Fact Check: क्या सोनू सूद ने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट की अपील की? जानिए पूरा सच
बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान हुआ था और अब दूसरे चरण का मतदान मंगलवार यानि 3 नवम्बर को है। उससे पहले सोनू सूद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद ने बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव को वोट करने की अपील की है।
क्या है वायरल-
वायरल तस्वीर में सोनू सूद एक शख्स के साथ आरजेडी का एक पोस्टर पकड़े नजर आ रहे हैं, जिसपर लिखा है- मतदान करें पलायन मुक्त बिहार के लिए, तेजस्वी भव: बिहार तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं, “सोनू सूद ने कहा बिहार के विकास के लिए तेजस्वी जी को वोट दें”।
क्या है सच-
तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें जागरण की एक खबर मिली, जिसमें असली तस्वीर लगी थी। खबर के मुताबिक, जमशेदपुर के एक कलाकार अर्जुन दास ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक पेंटिंग लॉकडाउन के दौरान बनाई थी। अर्जुन ने पेंटिंग को ट्वीट किया था जिसके बाद सोनू सूद ने उन्हें मुंबई बुलाया था। ये तस्वीर भी उसी समय ली गई थी। सोनू सूद से मुलाकात का एक वीडियो भी अर्जुन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था।
बताते चलें, सोनू सूद ने बिहार चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सोच समझकर मतदान करने की अपील की थी। इसके साथ ही सोनू सूद ने बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठाया है। सोनू ने कहा कि जिस दिन बिहारी भाइयों को घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा उस दिन देश की जीत होगी।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप्ड है। सोनू सूद ने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट करने की अपील नहीं की है।

@SonuSood सोनू भाई , मुझे मुम्बई बुलाने और इतना सम्मान देने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद, आभार हमारा जमशेदपुर का प्यार आपके साथ हमेशा है कभी जरुर याद किजीये। मुझे गर्व होगा।
— Arjun Das artist (@dasjsr) October 19, 2020
Also thanks to @shubhamVawasthi Bhai & @FcSonuSood pic.twitter.com/uZBnvOO4Lg
बताते चलें, सोनू सूद ने बिहार चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सोच समझकर मतदान करने की अपील की थी। इसके साथ ही सोनू सूद ने बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठाया है। सोनू ने कहा कि जिस दिन बिहारी भाइयों को घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा उस दिन देश की जीत होगी।
जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा।
— sonu sood (@SonuSood) October 28, 2020
जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूँढने आएँगे।
उस दिन देश की जीत होगी।
वोट के लिए बटन उँगली से नहीं
दिमाग़ से लगाना #biharelections