EC on SIR: SIR में नाम जुड़वाने का चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका, आपको सिर्फ ये करना होगा
यदि आपका नाम भी SIR के दौरान आई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल होने से छूट गया था, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि ऐसे मतदाताओं को अपना नाम सूची में दर्ज कराने का एक और सुनहरा मौका दिया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की ओर से यह कदम चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
#VoterList #SIR #ElectionCommission #ECI #Form6 #VoterID #NameMissing #VoterRegistration #SupremeCourt #VotingRights #ElectionUpdate #SIRUpdate #VoterListUpdate #IndiaElection #BreakingNews #HindiNews #LatestUpdate #Trending
आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि यदि किसी मतदाता का नाम पहले वोटर लिस्ट में था लेकिन एसआईआर ड्राफ्ट में छूट गया और उसने अब नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर दिया है, तो सिर्फ इस वजह से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कोई मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के सुझावों और 6 नवंबर को जारी नए निर्देशों के तहत मतदाता निम्नलिखित तरीकों से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
ऑफलाइन माध्यम: मतदाता अपने मौजूदा सामान्य निवास स्थान के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी यानी ERO, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी यानी AERO या BLO के पास विधिवत भरा हुआ गणना फॉर्म व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। यदि मतदाता खुद जाने में असमर्थ है, तो वह अपने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से भी दस्तावेज भेज सकता है।
ऑनलाइन सुविधा: डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए ECINET पोर्टल के जरिए ई-साइन करके ऑनलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा भी दी गई है।
जो लोग लंबे समय से एक ही पते पर रह रहे हैं लेकिन किन्हीं कारणों से समय पर गणना फॉर्म नहीं जमा कर पाए थे, वे भी इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को हस्ताक्षर किए हुए गणना फॉर्म के साथ एक घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें फॉर्म समय पर जमा न हो पाने की उचित वजह बतानी होगी। फॉर्म और घोषणा पत्र निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी या BLO के पास व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है।