Hanuman Chalisa

Wdvideo Ohdhfkmdyha

Tue, 17 Nov 2026

Notifications

Akhilesh Yadav का BJP को लेकर बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, मुख्यमंत्री जी घबरा गए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, औरेया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भाजपा चुनाव हारेगी। जनता इनकी सरकार से निराश हुई है। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते रहते हैं। जनसमर्थन देखकर मैं कह सकता हूं कि पीडीए का 'डी' जो दलित था, अब वह दमदार दलित हो गया है। #AkhileshYadav #BJP #SamajwadiParty #PDA #DalitMahasammelan #Agra #UttarPradesh #UPElection2027 #YogiAdityanath #AmitShah #INDIAAlliance #DalitPolitics #UPPolitics #PoliticalStatement #BreakingNews #HindiNews #LatestUpdate #Trending अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, औरेया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भाजपा चुनाव हारेगी। जनता इनकी सरकार से निराश हुई है। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की है। लोकसभा चुनाव की तरह अखिलेश यादव ने संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खतरा बताते हुए कहा कि वोट बचेगा तो संविधान बचेगा। हम वोट से हराना सीख गए हैं, इसलिए वोट की हेरफेर कर रहे हैं। पहले एसआईआर कराया, अब एसएसआर करा रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी घबरा गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन से चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते रहते हैं। जनसमर्थन देखकर मैं कह सकता हूं कि पीडीए का 'डी' जो दलित था, अब वह दमदार दलित हो गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी वही हो सकता है, जो 100 प्रतिशत लोगों के बारे में सोचे। 80-20 की बात करने वाला कभी योगी नहीं हो सकता है। गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अंगद का पैर है, हटेगा नहीं। आगरा के इस सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। जमीन ही नहीं होगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे? अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बदलाव की दस्तक दिखाई दे रही है और आगामी 2027 के चुनावों में जनता भाजपा सरकार को बदलने जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पीडीए और इंडिया गठबंधन की एकजुटता के कारण भाजपा का जनाधार कम हो रहा है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के दलित सम्मेलन पर कहा कि अखिलेश यादव के स्वागत के लिए जारी 22 लोगों की सूची में एक भी दलित का नाम शामिल नहीं था। सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 से ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता और विशेषकर दलित समाज 2017 से लगातार समाजवादी पार्टी को सबक सिखा रहा है। 2027 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर दिन पीडीए की