गुरुवार, 23 मार्च 2023

Shri Mangal Dev Graha Mandir Food Arrangement | कैसी है मंगल देव ग्रह मंदिर की भोजन व्यवस्था

Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल देव ग्रह देवता का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर लाखों भक्त मंगल दोष की शांति कराने के लिए आते हैं। यहां पूजा और अभिषेक कराया जाता है जिससे मांगलिक दोष दूर हो जाता है। इसी के साथ ही यहां पर बालू, खेती और गृह निर्माण का कार्य करने वालों के साथ ही राजनीति, सेना और पुलिस सेवा से जुड़े लोग भी दर्शन करने के लिए आते हैं। #prasadam #mangalgrah #mangaldevmandir #amalner #अमलनेर #मंगलग्रह #mangaldosh #mangaldoshnivaran #mangalik #mangalikdosh #Prdasad #mangalkadaan #mangalkaprasad #food #bhojan मंगल देव के मंदिर में राज्य और देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों के लिए यहां पर उत्तम भोजन और पानी की व्यवस्था के साथ ही ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार की वीआईपी व्यवस्था नहीं है। मंदिर में सभी भक्त समान हैं। यहां हर मंगलवार को भक्तों के लिए जो महाप्रसाद के रुप में दिया जाने वाला भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जो मात्र 54 रुपए में प्राप्त होता है। 54 इसलिए क्योंकि इसका कुल जोड 9 होता है जो और 9 यह मंगल देव का अंक माना जाता है। मात्र 54 रुपए में आपको भरपेट दिए जा रहे भोजन में मंदिर में प्रसाद के रुप में अर्पित गुड़ की जलेबी, दाल, चावल, बैंगन की सब्जी और बट्टी आदि मिलता है। यहां का भोजन प्रसाद शुद्ध घी में बनाया जाता है। भोजन करने के लिए बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। कुर्सी-टेबल पर बैठकर आप आराम से भोजन कर सकते हैं, लेकिन यदि आप भूमि पर बैठकर भोजन करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en