Wdvideo Qql5i553yds

Sun, 1 Nov 2026

Notifications

Pratap Movie Press Conference: अमित साध और ईशा देओल स्टारर ‘प्रताप’ में क्या है खास

अमित साध और ईशा देओल स्टारर आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ की प्रेस कांफ्रेंस हुई। फिल्म में अमित साध प्रताप नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब वह खुद सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अमित साध कहते हैं, प्रताप कोई पारंपरिक पुलिसवाले की कहानी नहीं है। यही वजह है कि मुझे इस किरदार की यात्रा ने आकर्षित किया। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी कानून लागू करने में बिताई, लेकिन एक दिन खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है। इस किरदार के भीतर कई भावनाएं और विरोधाभास हैं, जिन्हें निभाना एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए दिलचस्प था। सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित ‘प्रताप’ में अमित साध और ईशा देओल के अलावा सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। #PratapMovie #EshaDeol #AmitSadh #Pratap #ExclusiveInterview #BollywoodNews #HindiInterview #BollywoodInterview #FilmPromotion #EntertainmentNews #EshaDeolInterview #AmitSadhInterview #LatestBollywood अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en