Wdvideo Caqolsbe Do

Sun, 1 Nov 2026

Notifications

Jammu Kashmir Political Crisis: उमर सरकार में बगावत, सांसद आगा रुहुल्लाह देंगे इस्तीफा | NC News

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। उमर अब्दुल्ला सरकार के हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने 3 नवंबर को पार्टी और लोकसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। मेहदी ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद और जनता से किए गए वादों (जैसे अनुच्छेद 370 की बहाली और राजनीतिक बंदियों की रिहाई) से मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, पार्टी के दर्जनभर से अधिक विधायकों ने बैठक कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे और नए सिरे से योग्यता के आधार पर मंत्रिमंडल गठन की मांग उठाई है। इस बगावती तेवर के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सीनियर नेता मुबारक गुल को महासचिव पद से हटा दिया है। देखिए जम्मू-कश्मीर के इस सियासी संकट पर पूरी रिपोर्ट। #JammuKashmir #OmarAbdullah #NationalConference #AgaRuhullah #FarooqAbdullah #JKPolitics #KashmirNews #PoliticalCrisis अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en