1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Shubha vastu vastu shastra

समुद्र से निकली ये 5 वस्तुएं हैं घर में तो हर दिन आएगी शुभता

Elephant hathi vastu
Vastu Tips: पौराणिक इतिहास के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से 14 रत्न निकले थे। इन 14 रत्नों में से 5 रत्न ऐसे हैं जिन्हें घर में रखने से शुभता आती है और साथ ही सभी तरह के संकट दूर होकर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि बढ़ती है। आओ जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र इस संबंध में क्या कहता है और क्या होगा इन वस्तुओं को घर में रखने से।
 
हाथी की प्रतिमा : समुद्र मंथन के दौरान ऐरावत नाम का सफेद हाथी निकला था जिसे इंद्र ने अपने पास रख लिया था। घर में चांदी का हाथी रखने से जहां राहु एवं केतु के प्रकोप शांत होता है वहीं घर में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। चांदी का नहीं तो तांबे या पीतल का रख सकते हैं।
 
घोड़े की प्रतिमा : समुद्र मंथन से उच्चैःश्रवा नामक सफेद घोड़ा निकला था। घर में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सभी तरह की तरक्की मिलती है। सफलता के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती है।
कलश : समुद्र मंथन के दौरान अंत में भगवान धन्वंतरि देव अमृत से भरा कलश लेकर निकले थे। देवता और असुरों के कारण कलश के अमृत की बूंदे जहां गिरी थी वहां कुंभ का आयोजन होता है। हिन्दू धर्म में तांबे या पीतल के कलश की घर में स्थापना करने से स्थाई रूप से धनलक्ष्मी का वास होता है और मंगल ही मंगल होता है। 
 
पारिजात का पौधा : यह भी समुद्र मंथन के दौरान निकला था जिसे इन्द्रदेव ने अपने लोक में रोपित कर दिया था। पारिजात का वृक्ष जिस किसी के भी घर के आसपास होता है समझों वहां लक्ष्मी का वास होता है। जीवन भर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं रहता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Hanuman Vadvanal Stotra | श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र