1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Powerful Remedies of Magical Mor Pankh

peacock feather remedies : मोरपंख घर में लगाना होता है शुभ, जानिए 7 चमत्कारिक उपाय

peacock feather remedies
मोरपंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही काम की चीज है। मोरपंख आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। घर के क्लेश मिटाने से लेकर धन लाभ पाने में भी मोर पंख का उपयोग किया जाता है।

जानिए मोरपंख के चमत्कारिक उपाय... 
 
1. घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख को लगाना हमेशा शुभ होता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा और जीव-जंतु घर में प्रवेश नहीं कर पाते। इसके लिए 3 मोरपंख लगाकर 'ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा' मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं।
 
2. आर्थिक लाभ के लिए किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को राधा कृष्ण के मुकुट में लगाएं और 40 दिन बाद इसे लाकर तिजोरी में रख दें।
 
3. बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए नवजात बालक को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं।
 
4. यदि आपका बच्चा बहुत रोता है, चिढ़ता है या जिद्दी है तो छत के पंखों पर पंख लगाने से जिद कम हो जाती है। 
 
5. अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर, मंगलवार एवं शनिवार उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते हुए पानी में बहा दें। 
 
6. आग्नेय कोण में मोरपंख लगाने से घर के वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा ईशान कोण में कृष्ण भगवान की फोटो के साथ मोरपंख लगाएं। 
 
7. ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने पर मोरपंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें और इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे। 
अगला लेख
Weekly Horoscope 2020 : इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे, जानिए