1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. पति-पत्नी में प्यार के लिए बेडरूम में लगाएं इन 5 में से कोई एक तस्वीर

bedroom vastu | पति-पत्नी में प्यार के लिए बेडरूम में लगाएं इन 5 में से कोई एक तस्वीर

vastu for photos in bedroom
घर में कौनसी तस्वीरें किस कक्ष में लगाएं और कौनसी नहीं इसका उल्लेख वास्तुशास्त्र में मिलता है। यदि आपका अपनी पत्नी या पति से कोई मनमुटाव चल रहा है तो यहां प्रस्तुत है शयनकक्ष में लगाने वाली 5 तस्वीरों की जानकारी।
 
 
1.यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने शयन कक्ष में राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं।
 
2.यदि आप राधा-कृष्ण का चित्र नहीं लगा सकते हैं तो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाला चित्र लगा सकते हैं।
 
3. हिमालय का सुंदर सा चित्र लगाएं। यह आपके मन को एकदम शांत करके प्रसन्नता भर देगा। आप अपने प्रेम में ऊंचाइयों को छुएंगे।
 
 
4. शयन कक्ष में शंख का एक बड़ा सा चित्र लगा सकते हैं। यह भी पति और पत्नि के बीच संबंधों को मधुर बनाता है। 
 
5. बांसुरी का चित्र भी आपके जीवन में मथुर संगीत घोल देगा। 
 
हिदायत : ध्यान रखें, उपरोक्त में से किसी भी एक का ही चित्र लगाएं। यदि शयन कक्ष अग्निकोण में हो तो पूर्व-मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना चाहिए। शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं, क्योंकि पानी का चित्र पति-पत्नी और 'वो' की ओर इशारा करता है।
 
 
शयन कक्ष में राधा कृष्ण को छोड़कर अन्य किसी भी देवी या देवताओं की तस्वीर ना लगाएं। बेडरूम में सिरहाना पुरब या दक्षिण की ओर होना चाहिए। बेडरूम में आईना और तेल नहीं रखें। बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखें। शयन कक्ष या बेडरूम की दीवारों में दरार नहीं होना चाहिए और दीवारों का रंग एकदम आंखों को चुभने वाला भी नहीं होना चाहिए। बेडरूम में ज्यादा सामान नहीं होना चाहिए। अरमारी को दक्षिण या पश्‍चिम की दीवार से सटा कर रखना चाहिए। इसी तरह की और भी कई हिदायतें है जिन्हें जानकार आप बेडरूम का वास्तु ठीक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
World Cancer Day 2020 : ब्रेस्ट कैंसर से बचना हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें