1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. kamdhenu gay ki murti

कामधेनु गाय की प्रतिमा घर में रखने से क्या होगा?

Vastu Shastra
Kamdhenu cow vastu benefits: वास्तु या फेंगशुई के अनुसार घर में कई तरह की प्रतिमाएं रखी जाती हैं। उन मूर्तियों में से एक है गाय की मूर्ति। खासकर कामधेनु गाय की मूर्ति रखी जाती है। भारतीय संस्कृति में गाय को सिर्फ एक पशु न मानकर माता माना जाता है। घर में कामधेनु की प्रतिमा रखने से कई तरह के लाभ होते हैं। आओ जानते हैं कि क्या होंगे फायदे।
 
 
1. गाय बछड़े की मूर्ति : प्राचीनकाल में कामधेनु नामक एक गाय होती थी जो व्यक्ति की सभी तरह की कामना या मनोकामना पूर्ण कर देती थी। इस गाय को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक माना जाता है। बहुत से घरों में बछड़े नंदिनी को दूध पिला रही कामधेनु गाय की पीतल की मूर्ति होती है। 
 
2. फायदा : 
- गाय की मूर्ति रखने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
- मानसिक शांति मिलती है। 
- फेंगशुई में भी इसका महत्व बताया गया है। 
- पढ़ाई में एकाग्रता के लिए भी इस मूर्ति को घर में स्थापित करते हैं।
- इस मूर्ति को घर में रखने से मनोकामना पूर्ण होती है।
- सौभाग्य, धन, सुख और समृद्धि बढ़ती है।
- माँ की तरह कामधेनु आपके घर से सभी बीमारियों को दूर रखती है।
- खराब स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा पाने में सहायक।
- इसमें त्रिदेवियों के गुण है और यह वैतरणी नदी एवं भवसागर को पार कराने वाली है।
- मूर्ति को घर की उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।
- घर के पूजाघर या प्रवेश द्वार पर उचित स्थान पर इसे स्थापित करें।
- चांदी, पीतल या तांबे की मूर्ति रखना चाहिए। प्रवेश द्वार पर रख रहे हैं तो संगमरमर की रखें।
- स्वास्थ्य, संपत्ति, समृद्धि, शांति, सफलता और सकारात्मकता के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं।
अगला लेख
चाणक्य नीति: इन 8 लोगों से भूलकर भी न लें दुश्मनी, हो सकती है मौत भी