1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. door vastu

किस दिशा का दरवाजा देता है क्या नुकसान | door vastu

Vastu Shastra
घर के दरवाजे बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। प्रत्येक दिशा का दरवाजा लाभ के साथ नुकसान भी देता है। हालांकि परंपरागत अनुभव के आधार पर कहा जा सकता है कि उत्तर, ईशान और पूर्व मुखी मकान ही शुभ फलदायी होते हैं। फिर भी जान लेकिन कि कौन सी दिशा का दरवाजा क्या फल देता है।
 
 
1. पूर्व : पूर्व दिशा में घर का दरवाजा है कई मामलों में शुभ है लेकिन ऐसा व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है।
2. पश्चिम : पश्चिम दिशा में दरवाजा होने से घर की बरकत खत्म होती है।
3. उत्तर : उत्तर दिशा का दरवाजा शुभ फल ही देता है लेकिन यदि उस दरवाजे के सामने किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं हो तो।
4. दक्षिण : दक्षिण दिशा का दरवाजा है तो लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
5. आग्नेय : आग्नेय दिशा का दरवाजा घर में रोग उत्पन्न करता है। 
6. ईशान : ईशान दिशा के दरवाजे के सामने किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं है तो यह शुभफलदायी होता है।
7. नैऋत्य : यह दिशा भी दक्षिण और आग्नेय दिशा की तरह फल देने वाली होती है।
8. वायव्य : वायव्य दिशा के दावाजे का फल भी पश्‍चिम और उत्तर की तरह हो सकता है, लेकिन यह दिशा सही नहीं है तो पड़ोसी से संबंध खराब हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्वामी विवेकानंद के बारे में 8 बातें