1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Chaandee ka haathee rakhane ke phaayade

चांदी का हाथी घर में हो तो मिलते हैं ये 10 लाभ

Benefits of keeping a silver elephant
वास्तु, ज्योतिष और लाल किताब में हाथी को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इस पशु का संबंध विघ्नहर्ता गणपति जी और धन की देवी लक्ष्मीजी से है। आओ जानते हैं चांदी के हाथी की प्रतिमा को घर में रखने के 10 फायदे।
 
 
1. ऐश्वर्य का प्रतीक : चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना गया है। यह ऐश्वर्य का प्रतीक है। चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से गणेशजी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
2. पंचम और द्वादश के राहु का उपाय : लाल किताब के अनुसर घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
 
3. पॉजिटिव एनर्जी : चांदी के हाथी की मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा का निर्माण होता है।
 
4. धन की प्राप्ति : चांदी के हाथी की मूर्ति घर में रखने से धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।
 
5. करियर में सफलता : इस हाथी को घर में रखने से करियर में भी सफलता मिलती है। 
 
6. बच्चों का पढ़ाई में लगता है मन : स्टडी रूम में रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनका दिमाग तेज होता है।
 
7. गुड लक : थी के जोड़े की मूर्ति घर के फ्रंट डोर पर रखने से भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं।
 
9. दांपत्य जीवन में सुधार : हाथी के जोड़े घर में होने से पति पत्नी के बीच संबंधों में मथुरता आती है।
 
10. सेहत, सुख और शांति : इसके लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा में चांदी का ठोस हाथी रखें। 
 
अन्य खास बातें
1. शयनकक्ष में पीतल का हाथी रखने या हाथी की बड़ी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी में मतभेद खत्म होते हैं।
 
2. पीतल का हाथी बैठक रूम में रखा जाए तो यह शांति और समृद्धि कारक है। इसी के साथ यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।
 
3. फेंगशुई अनुसार भी हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं। जिस हाथी की तस्वीर या मूर्ति में उसकी सूंड झुकी हो उसे लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख शांति बढ़ती है। और यदि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई है तो इसे तरक्की होती है, धन और संपत्ति बढ़ती है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
पितरों को प्रसन्न करने के 10 सरल उपाय, श्राद्ध पक्ष में जरूर अपनाएं