Hanuman Chalisa

Teddy Bear के साथ पार्टनर को दें ये प्यारे गिफ्ट

टेडी डे को बनाना है खास तो इन 4 गिफ्ट को करें शामिल

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (10:12 IST)
Teddy Day
  • टेडी बियर के साथ चॉकलेट बहुत अच्छा गिफ्ट है।
  • अरोमा कैंडल और टेडी बियर भी परफेक्ट गिफ्ट है।
  • प्यारे टेडी बियर के साथ सुंदर ज्वेलरी दे सकते हैं।
Teddy Day 2024 : आ गया है मौसम-ए-इश्क और इस मौसम में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए। फरवरी का मौसम बेहद खास होता है क्योंकि इस गुलाबी ठंडी हवाओं में प्यार का रस घुला होता है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और कपल्स के लिए यह दिन खास होता है। हालांकि Valentine Day वेस्टर्न देशों का पर्व है लेकिन आज के समय में अधिकतर देशों में यह दिन मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप
 
सिर्फ वैलेंटाइन ही नहीं बल्कि वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है जिसमें हर दिन खास और रोमांचक होता है। हालांकि प्यार को इज़हार करने के लिए किसी विशेष दिन की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन प्यार को विशेष बनाने के लिए ऐसे खास दिन ज़रूरी होते हैं। इस वीक में 10 फरवरी को टेडी बियर डे मनाया जाता है।

इस दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर देकर उन्हें इम्प्रेस किया जाता है। अगर आप टेडी बियर को खास बनाना चाहते हैं तो इसके साथ कुछ छोटी और प्यारी गिफ्ट दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन Teddy Day Gift Ideas के बारे में....
 
1. टेडी के साथ दें ज्वेलरी : लड़कियों को ज्वेलरी बहुत पसंद होती हैं। आप एक प्यारे से टेडी बियर के साथ सुंदर सी ज्वेलरी दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर को सुंदर झुमके, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, क्लिप या रिंग दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर के स्टाइल के अनुसार इस गिफ्ट को चुन सकते हैं।
2. अरोमा कैंडल और टेडी बियर : आज के समय में अरोमा कैंडल बहुत ज्यादा प्रचलित है। अगर आपके पार्टनर को अरोमा कैंडल पसंद हैं तो आप टेडी बियर के साथ इन्हें भी गिफ्ट कर सकते हैं। अरोमा कैंडल बहुत प्रीमियम और एलिगेंट गिफ्ट होता है। आप अपने पार्टनर के टेस्ट के अनुसार सुगंध चुनें।
 
3. ग्रीटिंग कार्ड और टेडी बियर : अगर आप कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप टेडी बियर के साथ ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। ये ग्रीटिंग कार्ड अगर हाथ से बना हो तो आपके पार्टनर को बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही स्पेशल महसूस कराने के लिए आप पार्टनर को हाथ से लिखा लेटर भी दे सकते हैं।
 
4. टेडी बियर के साथ चॉकलेट : अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट बहुत पसंद होती हैं। आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। आप उन्हें चॉकलेट केक, कप केक, हॉट चॉकलेट जैसी चीज़ें गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही डार्क चॉकलेट भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। 
ALSO READ: Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 कोरियन ड्रामा
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख