dharma sangrah
✕

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

Updated: शनिवार, 14 नवंबर 2026 (11:23 IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंंडी सम्मेलन के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हैं। यह सम्मेलन प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों, पैतृक गांवों, संस्कृति और विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। राज्य में रिवर्स पलायन की दर में भी 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों ने देश और दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य सरकार ऐसे प्रवासियों को अपने पैतृक गांवों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अनेक प्रवासी उत्तराखंडी अपने गांवों से जुड़ रहे हैं तथा उन्हें गोद लेकर उनके विकास में योगदान दे रहे हैं। यह पहल अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ-साथ गांवों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन की दर में भी 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह राज्य के लिए उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान से पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार चाहती है कि प्रवासी उत्तराखंडी अपने अनुभव, ज्ञान, कौशल और सुझावों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रवासियों से प्राप्त सुझावों और अनुभवों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों में शामिल करने का हमारा प्रयास है।
 

शीतकालीन यात्रा के लिए सभी तैयारियों के लिये जारी किये गए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है इसके लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से शीतकाल में भी उत्तराखंड आने तथा चारधामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों के दर्शन करने की अपील की। उत्तराखंड की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतकाल में चारधामों के कपाट बंद होने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दी स्थलों पर की जाती है। इन स्थलों पर विधि-विधान से होने वाली पूजा का भी उतना ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
 

हर सैनिक का सम्मान हमारी परम्परा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सेना से चार साल बाद बाहर आने वाले अग्निवीरों को आरक्षण देने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं। हमने पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40 वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन करने की मंजूरी भी दे दी है। उन्होंने कहा कि हर सैनिक का सम्मान हमारी परम्परा है।
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख