देहरादून में अभियोजन विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित मंथन कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया तथा सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियोजन विभाग को और अधिक सशक्त, सक्षम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्मित हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता एवं मौलिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रदेश में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 26, 2026