ramcharitmanas

जनता दर्शन कार्यक्रम में बोले योगी, आमजन की समस्याओं का समय से हो निस्तारण

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (15:32 IST)
Janata Darshan program: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' (Janata Darshan) कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए।

ALSO READ: संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे CM योगी, क्यों खास है यह मुलाकात?
 
कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया।
 
पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे : उन्होंने कहा कि पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई सुनिश्चित हो। बयान के मुताबिक 'जनता दर्शन' के दौरान उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए जिस पर मुख्यमंत्री ने कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

ALSO READ: PM मोदी और CM योगी को धमकी देने वाला युवक हिरासत में, जानिए क्‍या है मामला...
 
जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जा की शिकायत पर सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख