Hanuman Chalisa

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द, अखिलेश यादव ने बताया देश के खिलाफ बड़ी साजिश

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (15:12 IST)
UGC NET exam : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है। ALSO READ: परीक्षा से पहले वाली रात ही मिल गया था NEET का पेपर, 30 से 32 लाख में बिके थे, नए खुलासों से हड़कंप
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'और अब गड़बड़ी की खबर के बाद यूजसी- नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गई। भाजपा के राज में पेपर माफिया लगभग हर परीक्षा में धांधली कर रहा है। यह देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।'
 
उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी तथा बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि इन सबके कारण प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी। यह हमारे देश के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसीलिए अदालत की निगरानी में इसकी कठोर जांच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वह कोई भी हो।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख