Daily Horoscope
✕

यूपी : CM-राज्यपाल की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें हुईं तेज

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (01:02 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मध्यप्रदेश के भी राज्यपाल का प्रभार संभाल रही पटेल आज ही भोपाल से लौटी हैं। वे पिछले 17 दिनो से भोपाल में थीं।
 
उधर, योगी और पटेल के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश भाजपा के नेताओं और संघ के पदाधिकारियों के संग एक बैठक की थी जिसे मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने भी हाल ही में लखनऊ का दौरा किया था।
 
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रिक्त 6 पदों को भरने के लिए देर सबेर मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। नौकरशाह से राजनेता बने अरविंद शर्मा मंत्रिमंडल में एक नया चेहरा बन सकते हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले 22 अगस्त 2019 को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी।

पिछले साल कोरोना संक्रमण से चेतन चौहान और कमल रानी वरुण का निधन हो गया था जबकि हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप का निधन हो गया है। योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल 54 मंत्री हैं जबकि इनकी अधिकतम संख्या 60 हो सकती है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख