sundarkand
✕

दिल्ली में ब्लैक फंगस महामारी, 1000 के पार जा सकते हैं मामले

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (20:49 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोनावायरस की रफ्तार तो कम हुई, लेकिन ब्लैक फंगस ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

दिल्ली में  ‍600 से ज्यादा मामले ब्लैक फंगस के रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इन सभी मरीजों का इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। देश में भी ब्लैक फंगस के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं।

मीडिया खबरों के मुताबिक देशभर में 9,000 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मामले अब तक रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि आने वाले महीनों में मामलों के 1,000 पार करने की आशंका है।

कोरोना संक्रमण दर 1.53 फीसदी : राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1072 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 117 और मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी में पॉजिटिविटी दर 1.53 फीसदी पर आ गयी है।
 
राहत की बात यह रही की नए संक्रमित मामलों की तुलना में यहां स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 3725 की कमी आई, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 16378 तक पहुंच गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 1.53 फीसदी है, जबकि कोरोना मृत्यु दर 1.67 फीसदी है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 1072 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,22,549 तक पहुंच गई है जबकि 4251 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,82,359 हो गई।
 
इस दौरान 117 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23,812 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर महज 1.67 प्रतिशत हो गई है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
 
यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान 70,068 नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें से 49,348 आरटीपीसीआर/सीबीएनंंटी/ट्रूनेट और 20720 का रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजधानी के अस्पतालों में 25084 कोविड बेड, समर्पित कोविड केयर सेंटर में 6332, समर्पित कोविड हेल्थ केयर सेंटरों में 606 बेड उपलब्ध है।
 
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 34,327 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया जिसमें से 30,886 को पहला टीका और 3441 को दूसरी खुराक लगाई गई। दिल्ली सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के युवाओं के लिए कोरोना टीका लगाने की शुरुआत की थी लेकिन टीकों की कमी के मद्देनजर 22 मई से युवाओं का टीकाकरण रोक दिया गया। इस बीच राजधानी में केंटोनमेंट जोन की संख्या घटकर 39,640 पहुंच गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख