ganesh chaturthi

बुलंदशहर: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटियों को उतारा मौत के घाट

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (12:53 IST)
बुलंदशहर। बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी समेत 3 बेटियों के सिर पर हथौड़े से हमला किया। जिसमें पत्नी और उसकी दो बेटियों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

ALSO READ: बुलंदशहर : पानी लेने गई किशोरी फिर नहीं लौटी, गड्‍ढे में मिली निर्वस्त्र लाश
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के अंबेडकर नगर में सईद अपने परिवार के साथ रहता है। सईद के तीन बेटियां और 2 बेटे हैंं। पिता की हरकतों से नाराज होकर बेटे उससे अलग रहने लगे। घर में आरोपी सहित पत्नी और तीन बेटियां रहती थी। आरोपी सनकी था, जिसके चलते लोग उसको सईद मेंटल के नाम से पुकारते है।
 
बीती रात इसी सनकी ने अपनी ही पत्नी और तीन बेटियों के चरित्र पर शक करते हुए सिर पर हथौड़ों के वार किये। जिसमें उसकी 50 वर्ष की पत्नी शफीला, 20 वर्षीय बेटी रजिया और 15 साल की शबनम की मौत मौके पर हो गई, जबकि 18 साल की तीसरी बेटी सुल्ताना जिंदगी और मौत से अस्पताल में जंग लड़ रही है।

ALSO READ: बड़ी खबर, लखनऊ में भाजपा सांसद के बेटे को मारी गोली
बीबी और बेटियों का कातिल सईद मेंटल वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जैसे ही मृतका के दोनों बेटों को पिता की करतूत का पता चला तो घर पहुंच गए। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी कोई लिखित तहरीर नही मिली है, लेकिन मौके से साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने स्वतः ही जांच शुरू कर दी है। 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को यूपी के सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

अगला लेख