suvichar

कौन लिखता है पीएम मोदी के भाषण, PMO ने दिया यह जवाब...

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (10:36 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर टीवी पर भाषण देते नजर आते हैं, कई बार तो वह दिन में 2-3 बार किसी कार्यक्रम या सभा को संबोधित करते हैं। इनमें से कोई राजनीतिक कार्यक्रम होता है तो कोई सांस्कृतिक। कभी वे छात्रों को संबोधित करते हैं तो कभी 'मन की बात' करते नजर आते हैं। उनके भाषण अकसर सधे हुए होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि उनके भाषण कौन लिखता है?
 
इंडिया टुडे ने सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन के तहत इस सवाल का जवाब जानना चाहा। RTI में प्रधानमंत्री के भाषण लिखने में शामिल लोगों के नाम और उनकी संख्या की जानकारी मांगी गई थी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस पर जवाब दिया है। जवाब में कहा गया है कि कार्यक्रम के स्वरूप के हिसाब से अलग-अलग लोग, कार्यालय, विभाग, संस्थाएं और संगठन आदि प्रधानमंत्री के भाषण के लिए इनपुट देते हैं। हालांकि भाषण को अंतिम रूप प्रधानमंत्री खुद देते हैं।
 
पीएमओ से पूछा गया था कि क्या प्रधानमंत्री के भाषण लिखने के लिए कोई टीम है? अगर हां तो इसमें कितने मेंबर होते हैं? इनको कितना पेमेंट किया जाता है? प्रधानमंत्री कार्यालय ने भाषण पर खर्च होने पैसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

अगला लेख