Hanuman Chalisa

अयोध्याधाम में स्थापित की जाएगी विरासत वृक्ष वाटिका

संदीप श्रीवास्तव
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (00:55 IST)
Tree Garden Ayodhya Dham: 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या त्रेतायुग जैसी दिखे, इसके लिए हर ऐतिहासिक व पौराणिक विरासतों को संजोने एवं संग्रहीत करने का कार्य उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कर रही है जिससे कि देश-विदेश से अयोध्या आने वाले रामभक्तों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारतीय सनातन सभ्यता व संस्कृति की झलक दिखाई पड़े।

इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा 100 वर्ष से अधिक के पुराने दुर्लभ वृक्ष को संग्रहीत व सुरक्षित रखने के लिए श्रीराम नगरी अयोध्या धाम में 'विरासत वृक्ष वाटिका' के नाम से एक वाटिका स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
 
अयोध्या में स्थापित होने वाली विरासत वृक्ष वाटिका के बारे में 'वेबदुनिया' से खास बात करते हुए वन विभाग के वन संरक्षक अधिकारी समीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों में विरासत वृक्ष वाटिका स्थापित की जानी है जिसमें अयोध्या जनपद भी चयनित है। यहां भी विरासत वृक्ष वाटिका स्थापित की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि जैसा कि सभी लोग अवगत हैं कि उत्तरप्रदेश सरकार ने गत वर्षों में 948 वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में चिन्हित किया है। इसमें से अधिकांश वृक्ष दीर्घायु हैं, साथ ही उनका बहुत अधिक धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व भी है। इसीलिए सरकार की यह कोशिश है कि इन सभी वृक्षों से प्लांटिंग मटेरियल लेकर हम एक स्थान पर उनका रोपण करके विरासत वृक्ष वाटिका तैयार करें जिसमें एक ही जगह पर जनमानस इन दुर्लभ धार्मिक व ऐतिहासिक वृक्षों को देख सकेगा, साथ ही इन वृक्षों के प्लांटिंग मटेरियल से जो नई पौध तैयार होगी, वह आगे के लिए भी संग्रहीत व संरक्षित बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से ये सभी वृक्ष अन्य वृक्षों से विशेष व दुर्लभ हैं इसीलिए इन्हें चिन्हित किया गया है। प्रदेश में लाखों प्रजाति के वृक्ष हैं जिसमें से केवल 948 वृक्ष ही दुर्लभ व खास वृक्षों में चुने गए हैं तो निश्चित रूप से उनमें कुछ खास है।
 
समीर कुमार ने कहा कि अयोध्याधाम विरासत की नगरी है और इन दुर्लभ, धार्मिक व ऐतिहासिक वृक्षों के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए यहां पर विरासत वृक्ष वाटिका बनेगी। हम लोग काफी सौभाग्यशाली हैं। गत कई वर्षों से सरकार व्यापक रूप से पौधारोपण कर रही है जिसके लिए समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। वन विभाग द्वारा इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख