suvichar
✕

UP: बागपत में 30 रुपए के विवाद में छात्र की हत्या

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (11:59 IST)
murder of student: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में मात्र 30 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कक्षा 11 के एक छात्र की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
बड़ौत थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेश कुमार सिंह ने बताया कि केएचआर इंटर कॉलेज के छात्र रितिक (17) की शुक्रवार रात करीब 9 बजे हत्या कर दी गई। सिंह के मुताबिक छात्र की हत्या की प्रारंभिक जांच में 30 रुपए के विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे रितिक का गांव के ही 3 युवकों से 30 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मिलकर रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी।
 
सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने विकास, राजीव समेत 3 के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। सिंह के मुताबिक हत्या कैसे की गई? इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख