ramcharitmanas

दरोगागिरी छोड़कर करने लगे रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (11:50 IST)
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के थाना रसूलाबाद (Rasulabad) के अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा (Ramgovind Mishra), पत्रकार से एक टीवी चैनल की माइक आईडी छीनकर खुद पत्रकारों की तरह बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां पत्रकारों में थाना प्रभारी की इस करतूत को लेकर नाराजगी है तो वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद को सौंपी गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि webdunia.com नहीं करता है।
 
यह नशे का है आदी : बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे दरोगा रसूलाबाद के थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा से एक पीड़ित व्यक्ति को लेकर पत्रकार ने सवाल किया तो वे इतना भड़क गए कि पत्रकार से टीवी चैनल की माइक आईडी छीनने का प्रयास करने लगे।
 
कुछ देर के बाद थाना प्रभारी पत्रकार से टीवी चैनल की माइक आईडी छीन लेते हैं और फिर बोलना शुरू करते हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि थाना प्रभारी एक टीवी चैनल की माइक आईडी पर बोल रहे हैं कि 'ये पीड़ित नहीं, नशे का आदी है। हर तीसरे दिन यहां तमाशा लेकर आ जाता है। उसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। हम उसे मेडिकल के लिए भेज रहे हैं।'
 
क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई जांच : वहीं सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे थाना प्रभारी के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद को सौंपी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख