manglik dosh calculator
✕

संभल की अदालत में 5 मार्च को होगी शाही जामा मस्जिद हरिहर मंदिर मामले में अगली सुनवाई

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2025 (15:53 IST)
Jama Masjid Harihar Mandir:  संभल जिले की एक अदालत ने शाही जामा मस्जिद (Jama Masjid) मामले में अगली सुनवाई की तारीख 5 मार्च तय की है। मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने अगले आदेश तक देश की अदालतों को धार्मिक स्थलों, विशेषकर मस्जिदों और दरगाहों पर दावा करने संबंधी नए मुकदमों पर विचार करने और लंबित मामलों में कोई भी प्रभावी अंतरिम या अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगाई है।ALSO READ: संभल के बाद पटना में जमीन फाड़कर निकला 500 साल पुराना मंदिर, 5 फुट ऊंचे शिवलिंग को पूजने उमड़ी भीड़, रहस्यमयी पैरों के निशान का क्या है राज
 
मस्जिद कभी मंदिर हुआ करता था :  उन्होंने कहा कि हमने उच्चतम न्यायालय के उक्त आदेश की एक प्रति दाखिल की है। अब सुनवाई की तारीख 5 मार्च तय की गई है। जब उनसे पूछा गया कि हिन्दू पक्ष का दावा है कि जिस स्थान पर मस्जिद है वहां कभी मंदिर हुआ करता था तो उन्होंने कहा कि इस पर अदालत फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरे सबूत हैं, हम पूरी तरह तैयार हैं, हम अदालत में साबित करेंगे कि यह हरिहर मंदिर नहीं बल्कि जामा मस्जिद है। हिन्दू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने कहा कि उस पक्ष ने अपना कोई जवाब दाखिल नहीं किया है।ALSO READ: Sambhal Jama Masjid : सामने आया संभल शाही जामा मस्जिद का सच, कोर्ट में पेश हुई सर्वे रिपोर्ट
 
उन्होंने कहा कि हमने न्यायालय में अर्जी दी है कि अब उनका जवाब देने का अवसर समाप्त कर दिया जाना चाहिए। अब मामले की सुनवाई 5 मार्च को होगी। मामले की सुनवाई सिविल जज आदित्य सिंह ने की। संभल में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और अनेक अन्य घायल हो गए थे। सर्वेक्षण का आदेश एक याचिका पर दिया गया था जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद स्थल पर कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख