shradh paksha
✕

UP : बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिले पति-पत्‍नी और बेटे के शव

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2024 (14:01 IST)
Uttar Pradesh crime news : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में एक कबाड़ व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले। शवों के पास एक ‘स्क्रू ड्राइवर’ भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खलीफा कॉलोनी में मंसूर उर्फ ​​भूरा (55), उसकी पत्नी उबैदा (50) और बेटे याकूब (19) के खून से लथपथ शव उनके घर में मिले। शवों के पास एक ‘स्क्रू ड्राइवर’ भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ALSO READ: सागर जिले में सनसनीखेज मौत का मामला, कुएं में 3 महिलाएं और 1 लड़की मृत मिलीं
उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पास में ही रहने वाली मंसूर की मां ने सुबह अपने बेटे के घर का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसने अंदर झांका तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे।
ALSO READ: बिहार में सनसनीखेज वारदात, 2 बच्चों के साथ पत्नी और सास को मार डाला
पुलिस के अनुसार, मृत दंपति का एक बेटा जहूर हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख