ganesh chaturthi

ट्रेन में आग लगने की अफवाह, 2 महिलाओं समेत 6 यात्री कूदे

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2024 (14:48 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रविवार सुबह पंजाब से आ रही एक ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यात्री ट्रेन से कूदने लगे, हादसे में 2 महिलाओं समेत 6 यात्री घायल हुए हैं। जीआरपी ने बताया कि सभी घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
 
जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान खान ने बताया कि पंजाब से चलकर हावड़ा जाने वाली (पंजाब मेल) ट्रेन सुबह जब बरेली के बिलपुर स्टेशन पर पहुंची, तब जनरल कोच में भीड़ के चलते आग बुझाने वाले सिलेंडर का स्विच दब गया, जिससे कोच में अफवाह फैल गई की ट्रेन में आग लग गई है।
 
खान के मुताबिक, इसी बीच किसी ने ट्रेन को रोकने के लिए जंजीर खींच दी, जिसके बाद ट्रेन रुक भी नहीं पाई और यात्री ट्रेन से कूदने लगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं समेत छह यात्री घायल हो गए।
 
खान के अनुसार, घटना के आधे घंटे बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया गया, जबकि घायलों को वहीं रोककर दूसरी ट्रेन से शाहजहांपुर लाया गया।
 
उन्होंने बताया कि घटना में अनवरी (26), अख्तरी (45), कुलदीप (26), रूबी लाल (50) शिव शरण (40) और चंद्रपाल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख