Hanuman Chalisa

कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, आग का गोला बने ट्रक और ट्रेलर, 3 लोग जिंदा जले

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (11:15 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सजेती के अंतर्गत कानपुर - हमीरपुर राष्ट्रीय राज मार्ग अमौली गाव के पास रविवार तड़के ट्रक व ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक व ट्रेलर आग के गोले में तब्दील हो गए। जिसमें दोनों चालक समेत 3 लोग जिंदा जल गए।
 
वही हादसे के वक्त ट्रक क्लीनर ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। वही इस घटना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू पाया।
 
जानिए क्या है पूरा मामला : जानकारी के अनुसार बताते चले कि अमौली गाव के पास रविवार तड़के खाली ट्रेलर एम पी की ओर जा रहा था और छतरपुर से जौ लादकर ट्रक कानपुर की तरफ आ रहा था। तभी ट्रक व ट्रेलर में आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक व ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। वही भिड़ंत के दौरान ट्रक व ट्रेलर में अचानक आग लग गई।
 
ट्रेलर व ट्रक आग के गोले में हुए तब्दील : हादसे के दौरान चालक व क्लीनर समेत 3 लोग केबिन में फस गए, जिसके चलते क्लीनर व चालक समेत तीन लोग जिंदा जल गए। वही हादसे के दौरान क्लीनर ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वही मामले की जानकारी होते राहगीरों व स्थानीय लोगो की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू पाया।
 
पुलिस ने की कार्यवाही : वही आग पर काबू पाने के दौरान पुलिस ने आग पर काबू पाने के दौरान केबिन में जले हुए क्लीनर व चालक के अवशेषों को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही घटना के दौरान बचे हुए ट्रक क्लीनर को पुलिस ने युवक को आनन फानन में सी एच सी घाटमपुर प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया है। वही पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक व ट्रेलर को रोड किनारे लगवाते हुए जाम को खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।
 
क्या बोले थाना प्रभारी : थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में ट्रक के ड्राइवर एवं ट्रेलर के ड्राइवर व खलासी को आई चोटों व जलने के कारण मृत्यु हो गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों को निकलवाकर पंचायतनामा भर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात सुचारु रुप से चल रहा है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित करने की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख