dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 18766 नए मामले, 214 की मौत

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (18:08 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3 करोड़ 39 लाख 53 हजार 475 हो गए, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 हो गई है जो 208 दिनों में सबसे कम है। 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार 175 लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 214 और मरीजों की मौत हो गई। महामारी से अब तक 4,50,589 लोग मारे जा चुके हैं। संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 16वें दिन 30,000 से कम है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गई जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,672 मामलों की कमी दर्ज की गई है जबकि 23624 लोग रिकवर हुआ। देश में अब तक 3 करोड़ 32 लाख 71 हजार 915 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्‍थ हो चुके हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

अगला लेख