Hanuman Chalisa
✕

क्या भारत में लीगल हैं क्रिप्टोकरेंसी? क्यों कनफ्यूज हैं निवेशक...

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (10:34 IST)
दुनियाभर में निवेशकों में क्रिप्टोकरेंसी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल करेंसी को दुनिया के अधिकांश देशों में मान्यता नहीं मिली है, इसके बाद भी लोगों में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बिटकॉइन से लेकर टिथर तक कई क्रिप्टो कॉइन लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। 
 
क्रिप्टोकरेंसी नियमन के दायरे में नहीं है। इसकी कीमत में भारी उतार-चढ़ाव रहता है। कई देशों ने क्रिप्टोकरेंसी को लीगल कर दिया है। भारत में सरकार ने इसे अभी मान्यता भी नहीं दी है, लेकिन इसमें निवेश करने वाले भारतीयों से टैक्स जरूर वसूल करना चाहती है। इस तरह की आवाजें उठ रही हैं कि इन्हें विदेशी संपत्ति जैसा माना जाए।
 
भारत में क्रिप्टोकरेंसी गैरकानूनी भी नहीं है। यानी आप बिटकॉइन खरीद और बेच सकते हैं। यहां तक बतौर इन्वेस्टमेंट इसे रख भी सकते हैं। लेकिन, इसकी देखभाल या सुरक्षा के लिए कोई गवर्निंग बॉडी नहीं है। इसी वजह से लोग इसमें निवेश से कतराते हैं।
 
क्या है सुभाष गर्ग कमेटी की सिफारिश : केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने 2019 में अपनी सिफारिशों में क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की प्रस्ताव रखा था। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा था कि निजी क्रिप्टोकरेंसी में कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं है। इनका कोई निर्धारित मूल्य नहीं है। निजी क्रिप्टोकरेंसी न तो मूल्य के भंडार के रूप में कार्य करती है और न ही यह विनिमय का माध्यम है।
 
RBI की चिंता : रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास केंद्रीय बैंक बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ‘गंभीर’ रूप से चिंतित है और उन्होंने सरकार को इस चिंता से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के अर्थव्यवस्था में योगदान के विषय में ‘विश्वसनीय स्पष्टीकरण और जवाब’ की जरूरत है।
 
क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट : रिजर्व बैंक ने शुरुआत में बैंकों को इस तरह की संपत्ति में निवेशकों द्वारा कारोबार की अनुमति को प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक के आदेश को रद्द कर दिया जिसके बाद इसकी अनुमति मिल गई।
 
भारत में बन सकता है नया कानून : भारत में सरकार इसे रेगुलेट करने पर विचार कर रही है। भारत क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक नया कानून पेश करने की योजना भी बनाई जा रही है। सरकार ने इस संबंध में 'क्रिप्‍टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021’ के नाम से एक बिल पेश करने का प्रस्‍ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का विचार पूरी तरह त्याग दिया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख