dharma sangrah
✕

उत्तराखंड में बीजेपी के लिए संकट मोचक बनेंगे RSS प्रमुख भागवत

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (10:29 IST)
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व उत्तराखंड में भाजपा का लगातार मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उसके लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बना है। कांग्रेस इसे बीजेपी के प्रचंड बहुमत सरकार की नाकामी के रूप में प्रदर्शित कर सबसे बड़ा मुद्दा बना रही है। सूत्र बता रहे हैं इसी की काट ढूँढने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत उत्तराखंड पहुंचे हैं।
 
राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनावों के दौरान प्रचार में जनता बीजेपी को इस सवाल का जवाब देना होगा कि जब बीजेपी में सब कुछ ठीक चल रहा था तो त्रिवेंद्र को क्यों हटाया गया? तीरथ सिंह रावत अगर सब कुछ सही कर सकते थे, तो उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह धामी को क्यों लाया गया?
 
ऐसे में संकट में घिरी बीजेपी आखिर इसका जवाब देगी क्या इसको लेकर बीजेपी को इसी संकट से उबारने का प्रयास प्रांत कार्यकारिणी की बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत हल्द्वानी में हैं। यहां यह भी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार का मुखिया कुमाऊँ से बनाने के बावजूद बीजेपी का यह संकट गढ़वाल से ज्यादा कुमाऊं में दिखाई दे रहा है।
 
कांग्रेस बीजेपी के 3 मुख्यमंत्री बनाने से इस मुद्दे को जनता के बीच जोर शोर से ले जा रही है। पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हरीश रावत कुमाऊं से ही आते हैं। उनकी ओवरआल छवि एक बड़े राजनेता की है। इस कारण माना जा रहा है कि बीजेपी द्वारा एस क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनाए जाने के बावजूद भी यहां बीजेपी को अपनी जमीन बचाना आसान नहीं होगा।
 
इसी कारण बीजेपी को इस संकटकाल में आरएसएस के सहारे की जरूरत ज्यादा है। इसी के चलते संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिनों के लिए हल्द्वानी में हैं और संघ के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर रहे हैं। वे 11 अक्टूबर को शहर के संघ संचालकों के साथ बैठक करने वाले हैं।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख