Daily Horoscope
✕

UP: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज

वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (11:49 IST)
Raped a minor girl and made a video : जिले के चरथवाल (Charathwal) पुलिस थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की (minor girl) के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर ऑनलाइन (online) पोस्ट कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मुजफ्फरनगर में बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने बताया कि वसीम नाम के एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया।

ALSO READ: UP में महिला सिपाही से पुलिसकर्मी ने थाने में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
 
खेत में दुष्कर्म किया : उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार शाम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक यह घटना करीब 2 सप्ताह पहले उस समय की है, जब लड़की किसी काम से खेत में गई थी। इसमें कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को जबर्दस्ती गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ALSO READ: राजस्थान में आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
 
वीडियो बनाकर वायरल किया : शिकायत के अनुसार आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि इस धमकी के डर से लड़की ने इस घटना के बारे में किसी से शिकायत नहीं की। हालांकि जब वसीम ने यह वीडियो वायरल कर दिया तो लड़की के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने वसीम का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं। वसीम फरार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख