dharma sangrah
✕

Zomato डिलीवरी पार्टनर्स अब नहीं पहनेंगे हरे रंग की ड्रेस, क्यों हुआ था विवाद?

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (11:42 IST)
Zomato Dress Code Row : प्योर वेज फ्लीट के ऐलान पर गुस्से के बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटे (Zomato Row) ने साफ कर दिया है कि उनके सभी डिलीवरी पार्टनर सिर्फ लाल रंग के कपड़े ही पहनेंगे। अब वे हरे रंग के ड्रेस नहीं पहनेंगे।

बता दें कि जोमैटे ने नई सेवा के चलते शाकाहारियों तक खाना पहुंचाने वालों के लिए हरे रंग की ड्रेस में डिलिवरी शुरू की थी। लेकिन अब अपने फैसले को वापस ले लिया है।

ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, "हम शाकाहारियों के लिए फ्लीट जारी रखने जा रहे हैं, हमने हरे रंग के कपड़ों के इस्तेमाल का फैसला वापस ले लिया है। हमारे रेगुलर फ्लीट और वेजिटेरियन फ्लीट, दोनों ही लाल रंग के कपड़े पहनेंगे''

दीपिंदर गोयल ने बताया कि जो ग्राहक 'प्योर वेज' ऑप्शन चुनते हैं, वे मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं कि उनके ऑर्डर सिर्फ वेजिटेरियन फ्लीट ही देंगे। उन्होंने कहा, "इससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे लाल वर्दी वाले डिलीवरी पार्टनर गलत तरीके से नॉन-वेज भोजन से नहीं जुड़े हैं, और किसी विशेष दिन किसी आरडब्ल्यूए या सोसायटी द्वारा उनकी एंट्री को ब्लॉक नहीं किया जाए। हमारे डिलीवरी बॉय की शारीरिक सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है"

दीपिंदर गोयल ने पोस्ट में कहा, "अब हमें एहसास हुआ है कि हमारे कुछ ग्राहक भी अपने मकान मालिकों की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं और अगर हमारी वजह से ऐसा हुआ तो यह अच्छा नहीं होगा" उन्होंने कल "प्योर वेज" सर्विस के ऐलान के बाद इन मुद्दों को उठाने के लिए सोशल मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

बता दें कि जोमैटो की "शुद्ध शाकाहारी" सेवा और अलग रंग कोड के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कुछ यूजर्स ने इसे मॉडर्न समय में जातिवाद का एक रूप बताया। वहीं दूसरे लोगों ने कहा कि लाल कपड़े देखकर डिलीवरी बॉय को उनके अपार्टमेंट परिसरों, जहां वेजिटेरियन लोग ज्यादा हैं, उनकी एंट्री पर बैन लग सकता है। इससे मांसाहारी खाना ऑर्डर देने वालों को असुविधा होगी। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि इससे मांसाहारी भोजन का ऑर्डर देने वाले किरायेदारों को परेशानी हो सकती है।
  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख