suvichar

प्रियंका गांधी का पलटवार, जिस 'प्रॉपर्टी' पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं देश की जनता की....

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (12:54 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से एक बयान जारी करते हुए युवाओं से अपील करते हुए कहा था कि प्रदेश के युवाओं से मेरी अपील है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। आज कोई गलत नहीं कर सकता है। जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, वह गलत कार्य करे।
 
लेकिन उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर युवा ही सवाल खड़े कर रहे हैं कई युवाओं ने तो सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए योगी सरकार पर ही हमला बोला है और वही विपक्ष भी योगी सरकार पर सवाल खड़े चलते हुए निशाना साधा रहा है।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने टि्वटर हैंडल से योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इस देश में अपनी आवाज उठाना, प्रदर्शन करना और अपनी माँगो के लिए आंदोलन करना एक संवैधानिक अधिकार है। जायज माँगों के लिए आवाज उठाने वालों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना एक घोर अपराध है। जिस 'प्रॉपर्टी' पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं…देश की जनता की है। याद रखें कि वह प्रॉपर्टी भी एक दिन जनता जब्त कर सकती है।
 
 
बताते चलें कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे विपक्षी पार्टियां सत्ता में बैठी योगी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है जिसके चलते हैं इस समय उत्तर प्रदेश के अंदर साफ तौर पर 2022 विधानसभा चुनाव की आठ सीटें नजर आ रही है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख