ganesh chaturthi

जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, ग्राम प्रधान समेत 6 गंभीर

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (12:09 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना सजेती थानाक्षेत्र के अंतर्गत जहरीली शराब पीने से  रविवार की सुबह 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन सभी को अस्पताल ले  जाया गया, जहां 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सजेती के गांव मवई भच्छन के रहने वाला  ट्रक ड्राइवर अनूप सचान शराब लेकर आया था। देर रात को अनूप ने अपने साथी पुत्तन, लालजी विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, प्रिंस, अंकित सचान, रमन सचान व ग्राम प्रधान रणधीर  सिंह ने शराब पी।

थोड़ी देर बाद इन सबकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजन गांव के  डॉक्टर के पास गए और बाद में घाटमपुर में भर्ती कराया।हालत बिगडऩे पर रविवार की सुबह  सभी को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने अनूप  और अंकित सचान को मृत घोषित कर दिया और अन्य सभी का इलाज चल रहा है।

एसएसपी व डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने बताया कि 2 युवकों की मौत की जानकारी हुई  है। अन्य सभी का इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। प्रथम  दृष्टि को जानकारी मिली है कि अनूप द्वारा शराब लाए जाने की जानकारी मिली है। अनूप की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए फिलहाल यह जानकारी नहीं लग सकी कि वह शराब कहां से लाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख