dharma sangrah
✕

UP में आधा दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (13:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रयागराज, कौशांबी और बहराइज के डीएम समेत 8 आईएएस अधिकारियों तबादले कर दिए। बृहस्पतिवार देर रात भी 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इनमें 6 जिलों गाजियाबाद, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी व बिजनौर में नए कलेक्टर तथा गोरखपुर व झांसी मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई।
 
ताजा मामले में शनिवार को प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बनाया गया है, जबकि उनकी जगह संजय खत्री को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कौशांबी में सुजीत कुमार को डीएम बनाया गया है, जबकि अमित कुमार सिंह कौशांबी से हटाकर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाए गए हैं। 
 
बहराइच के जिला अधिकारी शंभू कुमार को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का डीएम बनाया गया है। इनके अलावा और भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
 
गोरखपुर के मंडलायुक्त और असम-मेघालय काडर के आईएएस अधिकारी जयंत नार्लिकर की प्रतिनियुक्ति भी बृहस्पतिवार को पूरी हो रही थी। अत: उनके स्थान पर पर्यटन महानिदेशक रवि कुमार एनजी को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख