Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उस जगह पहुंचे जहां आग लगने की घटना हुई थी, घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जाकर हालत का जायजा लेंगे और KGMU भी जाएंगे।
सीएम ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई है। हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में न बख्शने के सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। KGMU MS प्रेम राज सिंह ने बताया कि हमारे पास करीब 22-23 लोग आए थे जिसमें से 15 मृत लाए गए थे। 8 घायल थे जिसमें से 6 की हालत स्थिर है 2 लोगों को ज्यादा चोट आई है। 15 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लखनऊ के अलीगंज स्थित एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे में 9 छात्र घायल भी हुए हैं। इनकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।Edited by : Sudhir Sharma

