1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Farmer kidnapped in Indore; ransom demanded via WhatsApp.
Last Updated : सोमवार, 22 जून 2026 (19:00 IST)

इंदौर में किसान का अपहरण, वाट्सऐप पर मांगी फिरोती, 20 लाख लेकर छुडाने पहुंचा आधा गांव

Farmer kidnapped
इंदौर जिले के ग्रामीण इलाके में एक किसान के अपहरण का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने पहले शराब पिलाकर किसान का अपहरण किया। इसके बाद वाट्सऐप कॉल कर फिरौती मांगी। फिरौती की राशी देने के लिए आधे गांव के लोग उनकी बताए लोकेशन पर जा पहुंचे।

अपहर्ताओं ने उनके हाथ में हथियार देखे तो वे फिरौती की रकम नहीं लेने आए और उस वक्त तो किसान को लेकर भाग गए, लेकिन सुबह हाथ पैर बांधकर उसे एक गांव के पास पटक गए। बताया जाता है कि किसान की जमीन हाईवे में गई थी, जिसके चलते उसके शासन ने मुआवजा दिया था। इस कारण किसान का अपहरण किया गया।

बता दें कि पंथ बड़ोदिया गांव का रहने वाला 38 साल का हुकुमसिंह पिता पोपसिंह सोलंकी कल रात करीब 9 बजे खेत पर जाने का बोलकर घर से निकला। कुछ देर बात वाट्सऐप कॉल पर उसके परिजन और अन्य ग्रामीणों के पास कुछ लोगों ने उसे अगवा कर फिरौती की रकम 20 लाख रुपए मांगी। आनन-फानन में हुकुम के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। बाद में परिजन और गांव वालों ने फिरौती की रकम की व्यवस्था की।

शराब पिलाई और होश में ही नहीं आने दिया : इस बीच अपहरणकर्ता पल-पल पर हुकुम के गांव वालों सहित परिजन के वाट्सऐप कॉल से संपर्क में थे। वे हुकुम की तस्वीरे भी भेज रहे थे। अपहरणकर्ता के बताए स्थान नौगांवा गांव के पास सभी फिरौती की रकम देने पहुंचे। कुछ पुलिसवाले भी उनके साथ थे। कुछ ग्रामीणों के हाथ में हथियार थे। यह देख अपहरणकर्ताओं ने फिर कॉल किया और धमकाया कि यह तुमने गलत किया, हथियारों और पुलिस को लेकर क्यों आए हो। अपहरणकर्ता हुकुम को कार में लेकर भाग गए। रातभर अपहरणकर्ताओं के फोन का हुकम के परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन फोन नहीं आया और आज सुबह पलासिया गांव के पास हुकुम को हाथ-पैर बांधकर पटक गए। बाद में उसे गांव वाले घर लेकर पहुंचे। हुकुम काफी नशे में था। अपहरणकर्ताओं ने उसे खूब शराब पिलाई और होश में ही नहीं आने दिया। अब वह थोड़ा होश में आया है, उसका कहना है कि अपहरणकर्ताओं की संख्या 8 से अधिक थी।

हाईवे में गई 9 एकड़ जमीन : हुकुम पंथ बड़ोदिया का बड़ा कास्तकार है। उसके पास 40 एकड़ जमीन है। बीते दिनों हाईवे निकलने से 9 एकड़ जमीन रोड में गई है। जिसकी मुआवजा राशि उसे मिली है। किसी ने अपहरणकर्ताओं को रकम को लेकर मुखबिरी की होगी। यह भी शंका है कि अपहरणकर्ताओं में कुछ परिचित हो सकते है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण