इंदौर में री-नीट का नकली पेपर 200 छात्रों को बेचा, एआई से बनाया था पर्चा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पूरे देश में नीट पेपर लीक को लेकर बहस है और इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 21 जून को इंदौर में री नीट की परीक्षा संचालित की गई। इस दौरान नीट का नकली पेपर छात्रों को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बेहद गंभीर मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच कर रही है कि और कौन और कितने लोग इस मामले में संलिप्त हैं। बता दें कि गिरफ्तार शख्स परीक्षार्थियों को नकली प्रश्नपत्र बेच रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चैटजीपीटी की मदद से एक फर्जी पेपर तैयार किया था और उसे 200 से अधिक छात्रों को बेचकर लाखों रुपए वसूले लिए थे।
जाल बिछाकर किया गिरफ्तार : इंदौर पुलिस ने जाल बिछाकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने चैटजीपीटी की मदद से एक नकली पेपर तैयार किया फिर उसे 200 से अधिक अभ्यर्थियों को बेचकर कमाई की। उसने पेपर बेचकर कितने रुपए कमाए, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पिछली बार पेपर लीक का मामला सामने आने पर देशभर में मचे हंगामे के कारण इंदौर पुलिस नीट परीक्षा से पहले ही सक्रिय हो गई थी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अक्षय मालवीय नाम का युवक नीट का पेपर अभ्यर्थियों को बेच रहा है। उसे लसूड़िया क्षेत्र के शक्करखेड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
सायबर सेल कर रही जांच : इस पूरे मामले की जांच सायबर सेल को सौंपी गई है। सेल आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। मोबाइल में एक प्रश्नपत्र मिला, जिस पर नीट 2026 लिखा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह पेपर चैटजीपीटी की मदद से तैयार किया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal