1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 10 August 2026 live update

भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi :  भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया।  भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। भोपाल में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज हुई। शहर की 50 से ज्यादा कालोनियों में पानी भर गया है।

02:36 PM, 10th Aug
रांची के SP (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने कहा, "जब उनमें से कुछ लोगों ने आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की, जहां पहले से ही धारा 163 लागू है, तो हल्का लाठीचार्ज किया गया। लाठी का बहुत कम इस्तेमाल किया गया। हम लगातार छात्रों से बात कर रहे हैं। वे अभी शांत हैं और हम उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं। छात्र कुछ समय के लिए यहीं रुकने पर सहमत हो गए हैं।"
 
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने मांग की थी कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में संसद में बयान दें। हमने साफ कर दिया है कि गृह मंत्री अमित शाह न सिर्फ बयान देंगे, बल्कि पूरी बहस और चर्चा का जवाब भी देंगे। हमने बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी की बैठक में पहले ही कह दिया है कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और हर एक मुद्दे पर बात करने को तैयार है; विपक्ष को हंगामा नहीं करना चाहिए और कार्यवाही में बाधा नहीं डालनी चाहिए।

02:30 PM, 10th Aug
-लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल पास होने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित।
-सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया। उन पर कई गंभीर आरोप थे।

01:17 PM, 10th Aug
रांची में छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

12:33 PM, 10th Aug
रांची विधानसभा के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी। पुलिस ने छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन।

12:18 PM, 10th Aug
छात्रों ने कटीले तारों वाले बैरिकैड की पहले लेयर तोड़ी। दूसरी लेयर भी तोड़ने का प्रयास।

11:31 AM, 10th Aug
-छात्र नेता देवेंद्र महतो को स्ट्रेचर के साथ कंधे पर उठाकर विधानसभा मार्च कर रहे हैं छात्र। 
-छात्र लगातार बैैैैैैरिकैड तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। 

11:06 AM, 10th Aug
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

10:58 AM, 10th Aug
छात्रों के समर्थन में भाजपा का राँची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जोरदार धरना-प्रदर्शन जारी है, जिसमें छात्रों के मुद्दे पर उनकी सरकार से जवाबदेही और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

10:54 AM, 10th Aug
-रांची में छात्रों का विधानसभा के लिए शांतिपूर्ण मार्च।
-एंबुलेंस से विधानसभा के लिए निकले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो।

10:24 AM, 10th Aug
विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोका। पुलिस ने पहली बैरिकैडिंग के पास छात्रों को रोका। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र।

10:21 AM, 10th Aug
पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा के लिए छात्रों का मार्च शुरू। विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।

10:14 AM, 10th Aug
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है।

09:34 AM, 10th Aug
झारखंड में आज आंदोलनकारी छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मार्च को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट मोड में है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। छात्रों को रोकने के लिए कटिलें तारों की बैरिकैडिंग की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई भाजपा नेताओं को घर में नजरबंद किया गया।

10:13 AM, 10th Aug
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी। असम में बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। 
अगला लेख
संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं