1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Dead cockroach found in a samosa in Indore

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

samosa
इंदौर खानेपीने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अब यहां खाने पीने की चीजों में सफाई और सुरक्षा का ध्‍यान नहीं रखा जा रहा है। इंदौर की एक प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मरा हुआ काकरोच निकला। शख्‍स ने वीडियो बनाकर दिखाया तो दुकानदार ने कहा कि गलती से आ गया होगा। इसके बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत सीएम हेल्‍पलाइन में की है।

घटना सोमवार को चिकमंगलूर चौराहा स्थित पर स्‍थित रतलाम नमकीन रेस्‍टोरेंट की है। इंदौर के पीयूष मौर्य बारिश के दौरान यहां रुके और रतलाम नमकीन से समोसा खरीदा। उन्होंने जैसे ही समोसे का एक टुकड़ा खाया, उसमें मरा हुआ कॉकरोच नजर आया। उन्होंने वीडियो बनाकर दुकानदार को इसकी जानकारी दी। पीयूष के मुताबिक, दुकानदार ने कहा कि कॉकरोच गलती से आ गया होगा। उसने यह भी कहा कि वीडियो बनाना है तो बना लो, इंसान से गलती हो जाती है। इसे जानबूझकर नहीं किया।

मामले को लेकर दोनों पक्षों में कुछ देर बहस हुई। इसके बाद दुकानदार ने शिकायत करने की बात कही। पीड़ित ने खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

समोसे में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी जरूरी होती है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
अगला लेख
Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा