अवंतिका गैस लीकेज में झुलसी जिनी झाला को इलाज का 14 लाख का बिल नहीं दिया, SDM ने हाईकोर्ट में मांगी माफी
इंदौर के विजय नगर स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे में झुलसे लोगों के इलाज और मुआवजे को लेकर शुक्रवार को हुई सुनवाई में SDM ने हाईकोर्ट में माफी मांगी की है। एसडीएम घनश्याम धनगर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए थे।
बता दें कि पिछली सुनवाई में शपथ पत्र में इलाज का पूरा खर्च चुकाए जाने की जानकारी गलत पाए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। शुक्रवार को इस मामले में जूनी इंदौर के एसडीएम घनश्याम धनगर कोर्ट में पेश हुए और शपथ पत्र में गलत जानकारी दिए जाने पर कोर्ट से माफी मांगी।
जानकारी समझाने में हुई गलती : शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि शपथ पत्र में मुआवजे और इलाज के खर्च से संबंधित जानकारी समझाने में गलती हो गई थी। शासन ने आश्वस्त किया कि हादसे में झुलसे सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा अदा किया जाएगा। कोर्ट ने शासन और नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ितों को इलाज के साथ उचित मुआवजा भी मिले।
14 लाख का बिल नहीं चुकाया: गुरुवार को सुनवाई में शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि हादसे में झुलसे सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार चुका चुकी है। हालांकि, पीड़ितों की ओर से इस दावे को गलत बताया गया था। खासकर इन्फ्लुएंसर जिनी उर्फ राजकुमारी झाला की ओर से बताया गया था कि अहमदाबाद में उनका इलाज जारी है और करीब 14 लाख रुपए का अस्पताल बिल अब तक शासन ने नहीं चुकाया है।
अगली सुनवाई 27 अगस्त को : आज सुनवाई के दौरान शासन ने स्पष्ट किया कि हादसे में झुलसे किसी भी व्यक्ति को इलाज के खर्च को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी पीड़ितों के उपचार का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। कोर्ट ने भी शासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ितों को उनके इलाज और मुआवजे का लाभ मिले। हादसे में झुलसे लोगों को कितनी राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी, यह अगली सुनवाई 27 अगस्त को तय होगा।