1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ranchi-assembly-march-aisa-president-neha-bora-ink-attack-jpsc-jssc-protest

रांची में छात्र आंदोलन के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, बोलीं- आंसू गैस और पेलेट से नहीं डरे, इससे भी नहीं डरेंगे

ranchi student protest : ink thrown on neha bora
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में विधानसभा मार्च के दौरान स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया; जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी? ALSO READ: झारखंड छात्र आंदोलन पर सियासी बवाल, कंगना रनौत से लेकर संजय सेठ तक भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
 
नेहा बोरा पर किसी अज्ञात ने स्याही फेंक दी। इससे वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। हालांकि पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर AISA प्रेसिडेंट पर कथित तौर पर स्याही फेंकने वाले आदमी को हिरासत में ले लिया।
 

नेहा ने किस पर लगाया आरोप?

उन्होंने कहा कि जो भाजपा और आरएसएस के गुंडे खुद को छात्रों के साथ खड़ा होने का दावा करते हैं, वही आज छात्रों के जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा मार्च के दौरान मुझ पर स्याही फेंक रहे हैं। क्या उन्हें लगता है कि स्याही फेंककर वे पूरे देश के छात्रों और युवाओं के गुस्से को दबा देंगे? हम उन्हें खुली चुनौती देते हैं कि अगर उभरता हुआ यह छात्र आंदोलन आपकी नफरत की राजनीति की नींव नहीं हिला पाया, तो यह छात्र राजनीति के लिए शर्म की बात होगी। जिन लोगों का छात्रों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है और जो अपने राजनीतिक हितों के लिए छात्रों को ढाल बना रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया समर्थन

दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेहा बोरा धरना स्थल पहुंचीं और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व मांगों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए। ALSO READ: 20 जुलाई को कहां थे भागवत? RSS के Gen-Z संवाद पर CJP प्रमुख दीपके का हमला, बोले- अब बहुत देर हो गई!
 

कौन हैं नेहा बोरा?

नेहा बोरा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की एक शोधार्थी (PhD scholar) हैं। वे इस समय सोशल मीडिया पर लगाकार चर्चाओं में हैं। नेहा को अक्सर शिक्षा के निजीकरण, मॉब लिंचिंग, बिलकिस बानो के न्याय और गाजा में नागरिकों की स्थिति जैसे मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखते देखा गया है। ALSO READ: Who is Neha Bora : कौन हैं नेहा बोरा? CJP प्रोटेस्ट के बाद क्यों हैं चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
 
जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी नेहा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया और फिर अंबेडकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा JNU से जारी रखी। नेहा जेएनयू में छात्र राजनीति से जुड़ीं और बाद में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं।
 
अगला लेख
Tata Sierra और Tata Sierra EV में क्या अंतर है?