शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kalyan Singh health update
Written By
Last Updated : रविवार, 4 जुलाई 2021 (10:57 IST)

कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती - Kalyan Singh health update
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंच कर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, उनके शरीर में सूजन है। जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।   
ये भी पढ़ें
फिलीपींस में क्रेश हुआ सेना का विमान, बाल-बाल बचे 40 जवान